भाटपार रानी: सुंदरपार भटवालिया गांव में चोरों ने कंपोजिट विद्यालय को बनाया निशाना, राशन और बर्तन उठा ले गए
बनकटा गांव के सुंदरपार भाटवलिया गांव के कंपोजिट विद्यालय को चोरों ने निशाना बना दिया। राशन से लेकर बर्तन और टुल्लू पंप तक खोले गए चोर। इस मामले में ग्रामीणों ने अध्यापकों को सूचना दी ।अध्यापकों ने इस मामले में मंगलवार की सुबह 10:00 बजे पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।