जबेरा: भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने गहरा तिराहे पर पकड़ी चार पेटी अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
Jabera, Damoh | May 9, 2026 जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गहरा तिराहें पर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात्रि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक बोलेरो वाहन को पकड़ा कार्यवाही के दौरान उसमें चार पेटी अवैध शराब जप्त की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 टीए 1114 जप्त कर पुलिस के सुपुर्द किया।