👉#रेलवे कॉलोनी की दुर्दशा पर भड़के रेलकर्मी, IOW कार्यालय का घेराव
---#नरमू के प्रदर्शन के बाद एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन,मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
शाहजहांपुर। रेलवे कॉलोनी की बदहाल स्थिति से नाराज उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) की शाहजहांपुर शाखा ने शनिवार सुबह सात बजे प्लेटफार्म नंबर एक स्थित IOW कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रेलकर्मी एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए IOW ओपी शर्मा का घेराव किया। कर्मचारियों ने कॉलोनी की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद IOW ने यूनियन से वार्ता कर सभी समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान कराने का लिखित आश्वासन दिया।नरमू के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने बताया कि रेलवे कॉलोनी की स्थिति बेहद दयनीय है। आवासों के फर्श टूटे हैं, रसोई और बाथरूम में टाइल्स नहीं हैं तथा पानी की टंकियों का अभाव है। कॉलोनी में जगह-जगह घास उगी हुई है और जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई स्थानों पर बाउंड्रीवाल और पाथवे टूटे हैं, जबकि आवासों का प्लास्टर भी उखड़ रहा है। जर्जर आवासों में रहने वाले रेलकर्मी लंबे समय से परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था, जिसके चलते यूनियन को प्रदर्शन करना पड़ा।शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना ने कहा क समस्याओं से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। यदि एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो यूनियन दोबारा बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में यतेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र, सर्वेश, महेश पाल, संजय यादव, आनंद, गुलफाम, वीरपाल, सलीम, शहजादा, सैनी, रवि, चंदा और विकास सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे।
Narendra Tyagi
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 17, 2026