बेगूसराय को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत बिहार का पहला डिजिटल स्वास्थ्य मॉडल जिला बनाने की पहल शुरू की गई।
उद्घाटन कार्यशाला में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह राज्य मिशन निदेशक श्री अरविंद कुमार वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में ABHA आईडी, इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR) और अन्य डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की गई।
जिला प्रशासन ने बेगूसराय को राज्य का अग्रणी डिजिटल स्वास्थ्य मॉडल जिला बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
@iprdbihar
@biharhealthdepartment
#begusarai