जिला स्तर पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन से यदि कोई आवेदक असंतुष्ट रहता है तो उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को राज्य स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में आज 14 जुलाई, 2026 को प्रथम राज्य स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन पटना में माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया गया।
राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में बेगूसराय जिले से तीन आवेदक अपनी-अपनी समस्याओं के साथ उपस्थित हुए, जिनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इसके अतिरिक्त एक आवेदक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी, बेगूसराय से जुड़े, जिनकी समस्या का भी राज्य स्तरीय शिविर के दौरान त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
@iprdbihar
#begusarai
#sahyogshivir