नवादा: अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन पर बनी फिल्म ‘द इंडियन लेनिन’ को मिल रहा है जबरदस्त समर्थन
Nawada, Nawada | Jun 12, 2026 नवादा:सामाजिक न्याय, समता और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म “द इंडियन लेनिन – बाबू जगदेव” देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। 29 मई को रिलीज हुई यह फिल्म अपने प्रभावशाली कथानक और सामाजिक संदेश के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है।