लोहरदगा। जिले के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को अभिभावक–शिक्षक बैठकों का आयोजन किया गया। राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय एवं पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा में आयोजित बैठकों में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों विद्यालयों में अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया तथा दीप