लोहरदगा: सोमा मुंडाहत्याकांड को लेकर लोहरदगा में मशाल जुलूस, दोषियों की गिरफ्तारी और झारखंड बंद का आह्वान
लोहरदगा जिला के विभिन्न रूढ़िजन्य पारंपरिक समुदायों के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार शाम करीब 7 :30 बजे मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस की अगुवाई राष्ट्रीय महासचिव जालेश्वर उरांव, जिलाध्यक्ष सोमदेव उरांव और केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक मनि उरांव सहित जिले के विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने की।