शामली: थाना आदर्श मंडी पुलिस ने नाबालिग किशोर के साथ अश्लील कृत्य के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 2, 2026 रविवार को शामली जिले के थाना आदर्श मंडी की पुलिस ने बताया कि 1 अगस्त को क्षेत्र में एक नाबालिक किशोर के साथ अश्लील कृत्य करने की घटना प्रकाश में आई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामली निवासी पवन कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।