ईसागढ़: ईसागढ़ में कांग्रेस ने मंडलम प्रभारियों की नियुक्ति की
शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार पारसौल-ईसागढ़ मंडलम की जिम्मेदारी इदरीश खान पठान को, जबकि मामोन-कदवाया-छपरा मंडलम का प्रभार कप्तान सिंह गुर्जर को सौंपा गया है। वहीं खिरिया देवत-ढाकोनी-पाटखेड़ा मंडलम में सतपाल सिंह को प्रभारी बनाया गया है, उनके साथ अजीतपाल सह प्रभारी और यशपाल यादव की भी जिम्मेदारी तय की गई है।