छतरपुर में नगर पालिका के लगभग 550 से सफाई कर्मचारी वेतन विसंगति और नियमितीकरण की मांग को लेकर शनिवार की सुबह 8 बजे हड़ताल पर चले गए थे। मेला ग्राउंड में धरना देने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से चर्चा की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दोबारा काम शुरू कर दिया।