मानिकपुर: बड़े बेटे ने मां को गुमराह कर बैंक अकाउंट से निकाले पैसे, फिर घर से भगाया, पीड़िता ने थाना में सौंपा शिकायती पत्र
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी बच्चा ने बड़े भाई द्वारिका पर मां नन्ही को धोखे से बैंक ले जाकर 49 हजार रुपये निकालने और बाद में मारपीट कर घर से निकालने का शुक्रवार दोपहर 3 बजे आरोप लगाया है। बच्चा का कहना है कि पुश्तैनी जमीन की रकम में उसका हिस्सा नहीं मिला। मामले की शिकायत थाने में की गई है।