ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, अवैध पानी की बोतलों को जब्त कर किया नष्ट, 250 लीटर पानी का विनष्टीकरण
रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह रेलवे सुरक्षा बल ने अनधिकृत रूप से पानी बेचने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में सुबह करीब 8 बजे प्लेटफॉर्म स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान में बिना अनुमति के निजी कंपनियों का पैकेज्ड पानी बेचा जा रहा था, जो रेलवे के नियमों का उल्लंघन है।