सरधना: गांव नवाबगढ़ी की अंसारी गार्डन बस्ती में जलभराव से जनजीवन बेहाल, ग्रामीणों ने एसडीएम से राहत और कार्रवाई की गुहार लगाई
सरधना देहात क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव स्थित रजवाहा पटरी के पास अंसारी गार्डन बस्ती के लोगों ने उपजिलाधिकारी सरधना को ज्ञापन सौंपकर जलभराव, गंदगी और खराब जल निकासी की समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रजवाहे में मल, मूत्र, गोबर और अन्य गंदगी जमा होने के कारण पानी का बहाव पूरी तरह बाधित हो गया है।