पटना ग्रामीण: पटना का मोस्ट वांटेड शिव गोप जक्कनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज
जक्कनपुर थाना क्षेत्र से पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार कर लिया गया है। शिव गोप टॉप 10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल है। हत्या, लूट और रंगदारी समेत दो दर्जन से अधिक मामले उस पर दर्ज है। वहीं पटना पुलिस ने बुधवार दोपहर 2:50 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।