मेहदावल: बैरिहवा गांव में दबिश के दौरान एक नफर वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद में अपराधियों और वारण्टियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मेहदावल की पुलिस टीम ने बैरिहवा गांव से दबिश के दौरान 01 नफर वारंटी अभियुक्त पप्पू मद्धेशिया पुत्र प्रहलाद मद्धेशिया निवासी बैरिहवा थाना मेहदावल को गुरुवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के लिए रवाना किया गया