हरदोई: टड़ियावां क्षेत्र निवासी व्यक्ति के आत्महत्या के मामले में आरोपी सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2025 टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी का शव रविवार सुबह पुलिस चौकी के पास एक पेड़ से लटकता हुआ मिला था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा। मृतक की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया। सुसाइड नोट में टड़ियावां थाने पर तैनात सिपाही पर पत्नी से अवैध सम्बन्ध की बात लिखी थी। 0