हरदोई: हरिहरपुर गांव में युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में एसपी ने मौके पर पहुँचकर किया निरीक्षण, परिजनों से की बातचीत
Hardoi, Hardoi | Jul 27, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे गांव पहुंचकर निरीक्षण किया और परिजनों से घटना के सम्बंध में बातचीत की है और पुलिस को पूरे मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।