हरदोई: कायाकल्प केंद्र में हुई विचार गोष्ठी में लोगों ने रखे विचार, कहा-हरदोई का नाम बदलने का कोई औचित्य नहीं
Hardoi, Hardoi | Jul 27, 2025 शहीद उद्यान स्थित कायाकल्प केंद्र में "हरदोई नाम की सार्थकता" विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे प्रख्यात विद्वान प्रो. ओ. पी. मिश्र ने कहा कि हरदोई का नाम बदलने का कोई औचित्य नहीं है, इसकी सार्थकता को समझें। उन्होंने कहा यहां विश्वविद्यालय बनाया जाना चाहिए और उसका नाम प्रह्लाद विश्वविद्यालय रखें।