हरदोई: साखिन गांव में कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटकता मिला राजमिस्त्री का शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच-पड़ताल
Hardoi, Hardoi | Jul 27, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के साखिन गांव निवासी प्रदीप राजमिस्त्री थे।प्रदीप के छोटे भाई अनुज के मुताबिक शनिवार की देर शाम वह कमरे में चले गए थे। फिर काफी देर तक वह वापस नहीं आए। इसपर कमरे के पास जाकर देखा तो प्रदीप का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की।