खरसिया: फेसबुक दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल, 35 लाख की वसूली कर महिला का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ की एक विवाहित महिला को फेसबुक के जरिए जाल में फंसाकर वर्षों तक ब्लैकमेल करने वाले आरोपी अनिल ईजारदार को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण और करीब 35 लाख रुपये की उगाही करने का आरोप है।