पूरनपुर: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन सगे भाइयों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि सुबह नींद से उठने पर उसने घर की लैट्रिन का दरवाजा टूटा पाया और उसकी 17 वर्षीय पुत्री गायब थी। पीड़ित का आरोप है कि मोहल्ला अहमदनगर निवासी अशफाक पुत्र आरिफ अपने भाई इश्तियाक और मुस्ताक की मदद से उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरन अपने साथ ले गया। तीन सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज