🚨 रानीखेत में विकास कार्यों के शिलापट तोड़े जाने पर भाजपा में रोष!
रानीखेत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े शिलान्यास एवं लोकार्पण शिलापटों को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा मंडल रानीखेत के अध्यक्ष ललित मेहरा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
भाजपा ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि खुशालकोट, ताड़ीखेत-टाना-खग्यार, टुनाकोट मोटरमार्ग सहित एराड़ी और पपना गांव के विकास कार्यों से संबंधित शिलापटों को नुकसान पहुंचाया गया है।
👉 क्या है पूरा मामला?
👉 किन-किन विकास कार्यों के शिलापट हुए क्षतिग्रस्त?
👉 भाजपा ने प्रशासन से क्या मांग की?
पूरी खबर जानने के लिए पोस्ट पढ़ें और वीडियो देखें।
📍 रानीखेत | अल्मोड़ा | उत्तराखंड
#Ranikhet #RanikhetNews #AlmoraNews #UttarakhandNews #RanikhetBreakingNews #BJP #BJPUttarakhand #भाजपा #रानीखेत #अल्मोड़ा #उत्तराखंड #BreakingNews #DevelopmentWork #DigitalMediaNetworkIndia
Almora, Almora | Oct 6, 2026