रुन्नी सैदपुर: रुन्नीसैदपुर में मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई, अंतिम आरती के दौरान भावुक हुए श्रद्धालु
सीतामढ़ी: रुन्नीसैदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पहले विदाई का भावुक पल देखने को मिला। जुलूस स्थल पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की अंतिम बार आरती उतारी और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस दौरान माहौल भक्तिमय होने के साथ भावुक भी हो गया।