बुंडू: तमाड़ बंद का असर: पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज
Bundu, Ranchi | May 18, 2026 तमाड़ बंद का असर, पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज तमाड़ थाना से सटे कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और युवाओं का आंदोलन तेज हो गया है। मांग के समर्थन में तमाड़ बंद का आह्वान किया गया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। बाजार की अधिकांश दुकानें स्वतः बंद रहीं और लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया।