सादाबाद: बिसावर क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि और बरसात से फसलों में हुए नुकसान का SDM सादाबाद ने किया निरीक्षण
रविवार को सादाबाद क्षेत्र के बिसावर में भारी बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई थी। इस भारी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। गेहूँ के खेतों में पानी भर गया और ओलों की मार से गेहूं का दाना भी झड़ गया है। जिसको लेकर एसडीएम सादाबाद मनीष चौधरी के द्वारा किसानों की फसलों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया है।