महोबा: बिलबई गांव में उधारी के पैसे मांगने पर दबंगों ने परिवार पर किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 परचून की दुकान की उधारी मांगने पर दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रुखसार के अनुसार, गांव के कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर दुकान पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। बचाने आए पति बहीद अली को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने नामजद तहरीर दी है।