संत कबीर नगर कृषि विभाग ने बिना वैध लाइसेंस के कीटनाशक बेचने वाले दुकानदारों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सख्त कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया है। किसानों से कहा गया है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही कीटनाशक खरीदें और संदिग्ध बिक्री की सूचना तुरंत दें।