चौरीचौरा: बारहवीं की छात्रा को रास्ते में घेरकर मनबढ़ ने की छेड़खानी, मामला दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताएं कि मेरी पुत्री 12वीं कक्षा में पढ़ती है विद्यालय आते-जाते समय सूरज पुत्र उमाशंकर प्रसाद निवासी ग्राम डुमरी रामपुर खास जिला देवरिया निवासी अपने मौसी के घर देवकहिया में रहता है और वह आए दिन मेरी पुत्री को रास्ते में देखकर कमेंट और अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करता रहता है।