महागामा: तांत्रिक काली मंदिर, बसुआ चौक में 24 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन
Mahagama, Godda | Nov 10, 2026 महागामा के बसुआ चौक स्थित प्रसिद्ध तांत्रिक काली मंदिर परिसर में 24 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का स्मरण किया। आयोजन के दौरान आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु