दरभा: अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को सेना में भर्ती हेतु मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण
Darbha, Bastar | Apr 21, 2026 भारतीय थल सेना में अपनी सेवाएं देने का सपना देख रहे जिले के युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने सहायता का हाथ बढ़ाया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार जून 2026 में प्रस्तावित अग्निवीर सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लास आयोजित की जा रही है।