चंदौली: मझवार रेलवे स्टेशन पर 32 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी
चंदौली जिले में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस को गुरुवार दोपहर बड़ी सफलता हाथ लगी। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शराब तस्करों को उनके पास से लगभग 32 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्कर सनी,गौरव कुमार तथा राजू कुमार बिहार राज्य के निवासी है। तस्कर शराब को बिहार में ले जाकर बेचने वाले थे।