लोहरदगा: लोहरदगा के सोनार मुहल्ला में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय भगवान शिव प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू।
लोहरदगा शहर के चंडी बाड़ी स्थित सोनार मुहल्ला में भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया।