लातेहार: हूंटार बस स्टैंड के पास लूटपाट, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश
लातेहार जिले से सटे हूंटार बस स्टैंड के पास हुई लूटपाट की घटना तथा सीएसपी संचालिका शमा प्रवीण को गोली मारकर 3 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में मुस्लिम अंसारी और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।