माधवगढ़ की महिला ने गलती से दूसरे के मोबाइल पर भेजा पैसा, वापस मांगने पर मिल रही है धमकी
माधवगढ़ निवासी गोविंद प्रजापति की पत्नी अपने मोबाइल से रिश्तेदार के बैंक खाते में ऑनलाइन रकम भेज रही थी । धोखे से रकम किसी इस्लाम के मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर हो गई । जब रकम वापस मांगी गई गया इस्लाम 12900 रु की रकम वापस नहीं किए उल्टे धमकी देने लगा । नतीजतन गोविंद पत्नी को लेकर रविवार सुबह 11 बजे कोलगवां थाने पहुंचा है और घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।