बालाघाट: वनरक्षक भर्ती के चलते रेंजर कॉलेज परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित
विशेष आदिम जनजाति प्रवर्ग के लिए आयोजित वनरक्षक भर्ती-2026 के तहत 21 से 23 जून तक वनक्षेत्रपाल महाविद्यालय (रेंजर कॉलेज) परिसर में भर्ती गतिविधियां संचालित होंगी। जन संपर्क कार्यालय से रविवार लगभग प्रातः 11 26 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान परिसर एवं वहां से गुजरने वाले मार्ग पर आमजन का प्रवेश और आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की ह