कोरांव: मैलहा गजरिया में अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के मैलहा गजरिया गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार युवक का दाहिना पैर टूट गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान मैलहा गजरिया निवासी सत्यम पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। सत्यम किसी काम से रत्योरा बाजार गया था।