छछरौली: साडोरा के रहने वाले एक युवक पर होली के रंग खेलने के बहाने उसे पर फेंका जहरीला केमिकल, गर्दन और चेहरा हुआ प्रभावित।
छछरौली क्षेत्र के साडोरा के रहने वाले चिराग ने बताया कि उनके पास के ही रहने वाले तीन व्यक्ति उसके पास होली का रंग लगाने के लिए आए, लेकिन उनके पास एक बोतल में जहरीला केमिकल था और उन्होंने उसके ऊपर फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा व गर्दन काले पड़ चुके हैं । चिराग ने कहा के इसके बारे में उसने लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है ।