इस्लामनगर अलीगंज: अबगिला-प्रसामा पोखर पर स्थापित सूर्य प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर किया खंडित, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अबगिला-प्रसामा पोखर पर स्थित सूर्य मंदिर में स्थापित सूर्य प्रतिमा को कुछ असमाजिक तत्वो ने बुधवार की देर रात तोड़ दिया। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह 7 बजे के लगभग जमुई-नवादा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि सड़क जाम की सूचना पर चंद्रदीप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर कर जाम हटाया गया।