इस्लामनगर अलीगंज: बालडा गांव से लापता 4 वर्षीय बच्चे का शव गड्ढे से बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर 3 घंटे किया सड़क जाम
लछुआड़ थाना क्षेत्र के बालडा गांव में गुरुवार की सुबह 11 बजे से लापता 4 बर्षीय बच्चे की शव शुक्रवार की देर रात घर से कुछ दूर गढ्ढे से बरामद की गई। इसके लेकर आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार 7 बजे से लेकर लगभग 3 घटें तक सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग बालडा मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान बालडा गांव निवासी विजय यादव के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई।