इस्लामनगर अलीगंज: कैलाश धाम मानपुर घाट आस्था एवं विश्वास का प्रतीक, यहां हजारों छठ वर्तियां देते हैं अर्ध्य
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर अलीगंज के कैलाश धाम मानपुर घाट बुधवार की शाम 5 बजे तक पूरी तरह से सज चुकी है। यहां छठ व्रतियों के लिए कोई असुविधा नही हो इसके लिए सूर्यनारायण पूजा समिति के सदस्य जी जान से जुटे हैं। यह घाट अलोकिक छटा से भरा है। घाट पर अर्घ्य देने का बड़ा ही धर्मिक महत्व है। घाट के उपर सूर्य मंदिर बना है।