इस्लामनगर अलीगंज: लोक आस्था के महापर्व छठ पर शिवधाम मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा
चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्यं भगवान की प्रतिमा स्थापना को लेकर सोमवार को 9 बजे के लगभग विभिन्न गावों में कलश शोभा यात्रा निकली गई। इसी के तहत इस्लामनगर सूर्यनारायण पूजा समिति के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे 401 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश उठाया है।