इस्लामनगर अलीगंज: मानपुर कैलाश धाम छठ घाट का निरीक्षण BDO, CO व थानाध्यक्ष ने किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है।छठ पूजा समिति के द्वारा छठ घाटों पर पूरी व्यवस्था की जा रही है, इसी को लेकर छठ घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था का ध्यान रखते हुए मंगलवार की संध्या 4 बजे स्थानीय प्रशासन के द्वारा प्रखंड के मानपुर स्थित कैलाश धाम छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूजा समिति को आवश्यक निर्देश दिए गए।