इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में स्थापित मां काली प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पुरानी दुर्गा मंदिर के तालाब में विसर्जन किया
ई.अलीगंज प्रखंड के अलीगंज पंचायत पोखर स्थित स्थापित मां काली की प्रतिमा का विसर्जन रविवार की संध्या 5 बजे के लगभग विसर्जन जुलूस निकाल कर दुर्गा मंदिर स्थित तालाब में परंपरागत तरीके से किया गया। इससे पहले अलीगंज में स्थापित मां काली की प्रतिमा व सार्वजनिक काली मंदिर के प्रतिमा को पूजा समिति ने मंदिर परिसर से ट्रेक्टर पर सजाकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण कराया।