शिवपुरी नगर: लालमाटी: छेड़छाड़ और मारपीट से आहत युवती ने लगाया फंदा, पुलिस ने बचाया
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लालमाठी दुबे नर्सरी के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक दबंग पड़ोसी द्वारा तीन बहनों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ किए जाने से आहत होकर एक युवती ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को फंदे से उतारा।