बड़नगर: शासकीय योजना के तहत बने तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव करीब 24 घंटे बाद तालाब से बरामद किए गए।
बड़नगर तहसील के ग्राम चिरोला कला स्थित शासकीय तालाब में दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गए थे। तालाब के किनारे एक लावारिस मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस को आशंका हुई, जिसके बाद युवकों की तलाश शुरू की गई। स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और बचाव दल की मदद से लगातार खोजबीन की गई। करीब 24 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव तालाब से बरामद कर लिए गए। घटना से पू