बुदनी: ग्राम सरदार नगर में पुरानी रंजिश को लेकर 3 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Budni, Sehore | Mar 20, 2025 गुरुवार को 7:30 बजे मिली जानकारी में ज्ञात हुआ है कि। शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरदार नगर में पुरानी रंजिश के चलते तीन व्यक्ति विनोद,तुलसीराम एक अन्य निवासी ग्राम सरदार नगर फरियादी सूरज अहिरवार को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शाहगंज पुलिस ने फरियादी के आवेदन पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।