बुदनी: शाहगंज तहसील कार्यालय में जमीन विवाद के चलते तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की, मामला दर्ज
Budni, Sehore | Mar 17, 2025 सोमवार को 8:00 बजे मिली जानकारी में ज्ञात हुआ है कि। जमीनी विवाद के चलते तहसील कार्यालय शाहगंज में तीन व्यक्ति मुन्ना सिंह,मोहनसिंह,अमितकुमार सभी निवासी ग्राम खितवाई ने एक व्यक्ति खुमानसिंह को गंदी गंदी गालियां देकर मुक्का थप्पड़ से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।शाहगंज पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।