बुदनी: नगर की महिलाओं ने राधा रानी के साथ रंगपंचमी मनाई
Budni, Sehore | Mar 19, 2025 आज दिन बुधवार को 2 बजे नगर बुदनी की महिलाओं ने राधा रानी के साथ होली खेली। बता दे कि सर्व प्रथम महिलाएं भगवान भोलेनाथ के मंदिर में इकट्ठा हुई जहां उन्होंने भगवान को पीले पलास के फूल चढ़ाए । वही राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों के साथ रंग और गुलाल लगाकर रंगपंचमी मनाई और ढोलक मंजीरों की थाप भजन गाए और नृत्य करते हुए रंगपंचमी को खास अंदाज में मनाया।