मंडी: मंडी जिले में 9 मार्च को होगा लोक अदालत का आयोजन
Mandi, Mandi | Feb 15, 2024 जिला एवं सत्र न्यायालय मंडी परिसर, करसोग, थुनाग, गोहर, जोगिन्द्रनगर, सुन्दरनगर एवं सरकाघाट कोर्ट परिसर में 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी की सचिव अंशु चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौतों के आधार पर किया जाएगा।